Ranchi News: तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को आयेंगे रांची, सीट शेयरिंग पर करेंगे बैठक

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आने वाले है. विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे.

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे. तेजस्वी प्रसाद यादव रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. 

तेजस्वी यादव चुनाव से संबंधित मुद्दों पर सभी से विचार-विमर्श करेंगे. मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे. वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा,  इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More