Ranchi News: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड ले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने रतन टाटा के असामयिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा है कि टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, महान उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ.
उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की. रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति!
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन, महान उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ परोपकार और विनम्रता की अद्भुत मिसाल पेश की।
रतन जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान… pic.twitter.com/yddSSn1xsw
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 10, 2024


