वरिष्ठ एवं PWD मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों के लिए किया गया व्हील चेयर रवाना

20 नवम्बर 2024 को सिल्ली खिजरी में मतदान होना है. इस दौरान कोषांग से जुड़े पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

रांची: विधानसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के मतदान में रांची जिला के दो विधानसभा क्षेत्र 61- सिल्ली एवं 62- खिजरी के लिए मोरहाबादी मैदान से नोडल पदाधिकारी PWD कोषांग रांची, सुरभि सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 के द्वितीय चरण के मतदान 61-सिल्ली एवं 62-खिजरी विधानसभा में वरिष्ठ एवं PWD मतदाताओं के सुलभ मतदान हेतु सभी मतदान केंद्रों के लिए ढूलाई वाहन को हरी झंडी दिखा कर व्हील चेयर रवाना किया गया‌. ताकि वरिष्ठ एवं PWD मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशानी नही हो. जानकारी हो कि 20 नवम्बर 2024 को सिल्ली खिजरी में मतदान होना है. इस दौरान कोषांग से जुड़े पदाधिकारी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More