झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य व देशवासियों को दी शुभकामनाएं

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, ''झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं. जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है.

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश व झारखंडवासियों को बधाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, ”झारखंड के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस पर अनेकानेक शुभकामनाएं. जनजातीय समाज के संघर्ष और बलिदान से सिंचित इस धरती ने देश को हमेशा गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह प्रदेश प्रगति के पथ पर तेज रफ्तार से आगे बढ़े.”

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More