दिसोम गुरू शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए मांझी थान में की गयी प्रार्थना

दुमका : दिसोम मांझी थान, दुमका में दिसोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के कुशल होने की कामना की गयी। इसके लिए दिसोम मांझी थान में इष्ट देवताओ को जलार्पण कर उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गयी। शिबू सोरेन का इस वक्त रांची के मेदांता हॉस्पिटल इलाजरत चल रहा है। उन्होंने अलग झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभायी और महाजनी प्रथा, आदिवासियों के शोषण के खिलाफ, बृहद झारखंड की आवाज बुलंद करते रहे। वे जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए सदैव अहम योगदान देते रहे हैं।
दिसोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बालेश्वर हेम्ब्रम (मांझी बाबा), बाबलू टुडू (नायकी बाबा), चंद्रमोहन हसदा (मुख्य संरक्षक), राजीव बास्की (छात्र नेता), राजेंद्र मुर्मू (छात्र नेता), आरनेश हेम्ब्रम (छात्र), अजय हेम्ब्रम, सुभाषचन्द्र सोरेन (गुडि़त), मोहन टुडू, मोतीलाल मरांडी, रामप्रसाद हाँसदा, कैप्टन सोरेन आदि ने जलार्पण किया और प्रार्थना की।


