लातेहार: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PLFI एरिया कमांडर राकेश जी समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई का कमांडर राकेश जी उर्फ राम विजय लोहरा, सक्रिय कमांडर रूपेश राम और धर्मेंद्र लोहरा शामिल है.

लातेहार: लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक, लातेहार पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार उग्रवादियों में पीएलएफआई का कमांडर राकेश जी उर्फ राम विजय लोहरा, सक्रिय कमांडर रूपेश राम और धर्मेंद्र लोहरा शामिल है.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI एरिया कमांडर राकेश लोहरा अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से लेवी वसूलने हेरहंज की ओर जा रहा है. सूचना की सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से PLFI के पर्चे समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More