हथियार के बल पर लोगों को डरा-धमका रहा था, पुलिस ने धर दबोचा

सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा और धमका रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही व्यक्ति भागने लगा तभी भागते हुए बदमाश पुलिस की टीम ने धर दबोचा.

रांची: रांची पुलिस ने हथियार के दम पर लोगों को धमकाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. कोतवाली DSP प्रकाश सोए ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा और धमका रहा है.

सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही व्यक्ति भागने लगा तभी भागते हुए बदमाश पुलिस की टीम ने धर दबोचा. गिरफ्तार शख्स के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है. पूछताछ के क्रम में उक्त शख्स ने अपना नाम गौरव कुमार बताया है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More