Palamu News: बाराखाड़ डैम से TSPC उग्रवादी जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी गिरफ्तार

बाराखाड़ डैम के पास संदिग्ध को देखा गया. पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. पुछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी बताया.

पलामू: पलामू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. बाराखाड़ डैम के पास पुलिस ने एक TSPC उग्रवादी को पकड़ा है. बाराखाड़ डैम के पास पुलिस की टीम ने संदिग्ध को देखा. पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया.

दरअसल, नौडीहा बाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 26/24 (दिनांक 20.05.2024) धारा-147/148/149/341/323/325/307 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act के तहत, पुलिस अधीक्षक, पलामू को सूचना मिली थी कि TSPC के सक्रिय सदस्य जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी उर्फ अभियंता जी (उम्र 28 वर्ष, पिता स्व. अदरु सिंह, निवासी सलैया खुर्द, थाना नौडीहा बाजार, जिला पलामू) ग्राम बाराखाड़ डैम के पास आने वाला है.

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर, पलामू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाराखाड़ डैम के पास संदिग्ध को देखा. पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. पुछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह उर्फ मंत्री जी बताया और विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जितेन्द्र सिंह पर करीब आधा दर्जन मामलों में केस दर्ज है और बहुत दिनों से इस केसों वांछित चल रहा था. 

अपराधिक इतिहास 

1. नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 71/21 (दिनांक 20.10.2021): धारा 25 (1-B) a/26/35 Arms Act, 17 CLA Act.
2. नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 26/24 (दिनांक 20.05.2024): धारा-147/148/149/341/323/325/307 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
3. छत्तरपुर थाना कांड संख्या 62/24 (दिनांक 06.04.2024): धारा-323/325/341/353/504/34 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
4. छत्तरपुर थाना कांड संख्या 107/23 (दिनांक 22.08.2023): धारा-384/385 भा.द.वि. एवं 25 (1-B)a/26/35 Arms Act, 17 CLA Act.
5. छत्तरपुर थाना कांड संख्या 187/24 (दिनांक 16.10.2024): धारा-308 (4)/308 (3) BNS 2023 एवं 17 CLA Act.
6. छत्तरपुर थाना कांड संख्या 194/24 (दिनांक 24.10.2024): धारा-191(2)/191(3)/190/109/121(2)/132/161(2) BNS 2023, 27/35 Arms Act एवं 17 CLA Act.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More