Palamu Central Jail: 200 कैदियों का होगा ट्रांसफर, जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई

पलामू: पलामू सेंट्रल जेल एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि यहां से करीब 200 कैदियों को दूसरे जेलों में ट्रांसफर किया जाएगा। इनमें शामिल कई कुख्यात अपराधियों को हजारीबाग सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। ट्रांसफर की प्रक्रिया कई चरणों में होगी और इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों को और कड़ा किया गया है।

इस जेल में 925 से ज्यादा सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदी बंद हैं, जबकि इसकी क्षमता लगभग 760 कैदियों की है। जेल में लगभग 300 से अधिक कैदी क्षमता से ज्यादा हैं। ओवरलोड और सुरक्षा कारणों से ये बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

फिलहाल पलामू सेंट्रल जेल पूरे झारखंड में हॉट बना हुआ है. नक्सल संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सुप्रीमो दिनेश गोप पिछले कई महीनों से पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. हाल में ही झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है. वहीं झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह भी आत्मसमर्पण के बाद पलामू सेंट्रल जेल में है.

प्रशासन के अनुसार, जेल में बंद कुख्यात अपराधी और कैदियों के कारण यह ट्रांसफर निर्णय लिया गया है। राज्य के जेल अधिकारियों ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और ट्रांसफर के समय कानून-व्यवस्था पर खास नजर रहेगी

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More