माता रानी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्रवासियों की सुख एवं समृद्धि बनाए रखें: निशि पांडेय

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड के सभी दुर्गापूजा पंडालो में समाजसेवी निशि पांडेय ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, दुर्गा पूजा माता रानी का त्यौहार शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें. माता रानी से प्रार्थना करती हूं कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में अपना आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हम सभी बड़कागांव विधानसभा वासी सुख समृद्धि के साथ रह सके.
आगे उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद बना रहेगा तो बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र तरक्की के राह पर चलेगा. मौके पर पूजा अध्यक्ष पूरण महतो ,कोषाध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, श्याम नंदन किशोर,नन्दलाल राणा, प्रवीण कुमार, सुनील नायक, पूर्व वार्ड सदस्य आनंद कुमार पासवान, पीयूष रंजन, रंजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


