देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर मु्फ्त शिक्षा केंद्र का उदघाटन

महुदा (धनबाद) : महुदा पंचायत के पॉवर हाउस में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जंयंती पर समाज सेवी राधु राय की अध्यक्षता में युवा भारत के द्वारा मुफ़्त शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों एवं निर्धन, जरूरतमंदों को मुफ़्त ट्यूशन दिया जायेगा। इसे युवा भारत के सदस्यों द्वारा संचालित किया जाएगा।

केन्द्र का उद्घाटन छत्रुटांड पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश प्रमाणिक द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए हाज़ी समद अंसारी ने कहा कि संगठन के द्वारा संचालित इस तरह के कार्यक्रम समाज के अंदर जागरूकता पैदा करेंगी और दबे-कुचले, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए अंधेरे में दीया का काम करेगा। वक्ता के रूप में पंचायत समिति सदस्य दिलखुश देहाती, वार्ड सदस्य सफा अंजुम, जमील अख्तर, रेनू कुमारी, अमन जहां, उषा देवी, बसंती देवी, काली शर्मा, नेंसी डांडेल, एरिक खोलखो, अभिमन्यु राउत, रमेश कुमार महतो आदि मौजूद रहे।

वहीं, कार्यक्रम में मनीष शर्मा, कौशल्या कुमारी, गुड़िया रानी, कुलदीप कुमार,   मर्जिन खातून, किरण कुमारी, यश राउत, नीरज भुईया, रोहित हाड़ी, गुलनाज बनो, पिंकी देवी, मधु देवी, नेहा राय, नेहा यादव, ख़ुशी कुमारी, नूर फातमा, शिवनी कुमारी, रामू राउत, रूकसार परवीन, नैना कुमारी, आरती कुमारी, फरहाना परवीन, सुनील राय, अंजलि कुमारी, इशरत परवीन, रोनक परवीन, नाजनीन परवीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचलन मुफ़्त शिक्षा के संस्थापक सह युवा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार तुरी ने किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More