देश संविधान और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगा: सीपीआई

सीपीआई के जिला सचिव ने कहा, शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारे पर केंद्र सरकार का ग्रहण लग गया है. देश की आपसी एकता और भाईचारा को मजबूत करने की जरूरत है. देश गांधी का है, न की गोडसे का.

रांची: सीपीआई राज्य कार्यालय के सभागार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गई. इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में उपस्थित सभी साथियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राज्य कार्यकारणी सह जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि यह देश गांधी के विचारो से चलेगा. सत्य और अहिंसा के रास्ते पर दुनिया को चलना चाहिए. देश की आपसी एकता और भाईचारा को मजबूत करने की जरूरत है. देश गांधी का है, न की गोडसे का.

उन्होंने कहा, आज देश लालबहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन भी मना रहा है, जिन्होंने देश को जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. जिसने देश में हरित क्रांति लाया और देश अन्न के मामले में आत्मनिर्भर हुआ. ऐसे देश भक्तो के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित करना गौरव का क्षण है. हमें इनके जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है. इस अवसर पर किरणकुमारी,इम्तियाज अहमद खान,ममता साहू,मनोज ठाकुर,श्यामल चुम्मू उरांव,अहमद भाई,सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More