लिपिकों की हड़ताल का 20वां दिन, विधायक बसंत सोरेन ने दिया आश्वासन

दुमका : झारखण्ड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा की जिला शाखा, दुमका की हड़ताल 20वें दिन शनिवार को जारी रही। इस हड़ताल में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभाग के लिपिकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं तबतक आंदोलन जारी रहेगा। झारखंड राज्य मुफ्फसिल लिपिक मोर्चा की दुमका इकाई की प्रमुख दो सूत्री मांग है – एक झारखंड राज्य के सभी विभागों का ग्रेड पे 2400 लेवल 4 किया जाये। दूसरा सभी विभागों के लिपिकों के लिए एक समान सेवा शर्त एवं प्रोन्नति नीति लागू की जाये।

इस संबंध में दुमका हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 27 अगस्त को ज्ञापन भी सौंपा गया था। तब मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी। 

इस बीच शनिवार शाम को विधायक बसंत सोरेन ने मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि वे अपने स्तर पर मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

आज की हड़ताल में अध्यक्ष जय कुमार गौतम, सचिव ललित सोरेन, मनोज कुमार मंडल, प्रेम कुमार सोरेन, गणेश कुमार, ललन भारती, चेतन चंचल, अर्फी आलम, मिरु मुर्मू, उमा भारती मुर्मू, मर्शीला मरांडी, चंद्रशेखर पांडे, बेलू संजय हांसदा, प्रियंका सोरेन, अंजलि कुमारी समेत अनेक लिपिक शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Rahul Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More