पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बाबत जानकारी दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे.

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बाबत जानकारी दी है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच में नहीं रहे. यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता. वे लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज प्रातः हम सभी को छोड़कर चले गये. 

भीमसेन मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है. इसे लेकर सीएम हेमंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं एवं मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं. 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More