पूर्व मंत्री सधनु भगत के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

पूर्व मंत्री सधनु भगत के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि पूर्व विधायक एवं झारखंड के प्रथम कैबिनेट में मेरे साथी मंत्री रहे सधनु भगत जी के निधन की दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है.

रांची: पूर्व मंत्री सधनु भगत के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया है. इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोहरदगा के पूर्व विधायक एवं झारखंड के प्रथम कैबिनेट में मेरे साथी मंत्री रहे सधनु भगत जी के निधन की दुखद सूचना से मन अत्यंत व्यथित है. उनका निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More