फैम की बैठक में दस हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा

रांची : फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल फैम झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम गाड़िया की अध्यक्षता में प्रेस क्लब, राँची में 28 अगस्त को एक बैठक आयोजित की गयी। इसमें प्रदेश महासचिव दीपेश कुमार निराला द्वारा संगठन के उद्देश्यों से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने राज्य में व्यवसायियों को हो रही परेशानियों एवं संस्था के कार्यों से अवगत कराया। आयोजन में आगामी कार्यों की रूपरेखा तय की गयी और नव मनोनीत एवं पूर्व में जुड़े सदस्यों को आई कार्ड और सर्टिफिकेट दिया गया।
इस अवसर पर सदस्यों ने पूर्व निर्धारित एजेंडे पर चर्चा की। पूर्व में गठित सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया और सितंबर 2022 से नयी रूपरेखा के तहत कार्य करने की बात की गयी।
तय किया गया कि आने वाले समय में संगठन मजबूती के साथ सरकार के पास व्यपारियों की समस्याओं को रखेगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार गाड़िया ने भविष्य में फैम से 10 हजार नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य प्राप्ति की बात कही और प्रदेश महासचिव दीपेश निराला ने संस्था के दो वर्षों के सभी कार्यों से उपस्थित सभी सदस्यों को अवगत कराया और कहा कि फैम, झारखंड के ऑडिट एवं एनुअल रिपोर्ट निर्माण कराया जाये और इसके लिए एक कमेटी का निर्माण हो। बोकारो के मनोज कुमार गोयल ने कहा कि जल्द संस्था का विस्तार झारखंड के अन्य जिलों में भी किया जाये।
इस अवसर पर अध्यक्ष व महासचिव के अलावा संस्था के बिनोद जैन बेगवानी, रमेश कुमार साहू, राजीव कुमार वर्मा, मनोज कुमार गोयल, पूनम प्रजापति, अमृतेश पाठक, शाहिद आलम, छेता रवानी, सत्येंद्र कुमार, सीए अर्पित रुंगटा, नीरज कुमार ग्रोवर, अनुराग कुमार, अनिल कुमार सिन्हा, अंकेश शुक्ला, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रमन शर्मा, कृष्ण दुबे, पवन कुमार, संजय कुमार सिंघी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र प्रसाद सिंह एवं पूनम प्रजापति ने किया।


