रेडिसन ब्लू में केन्द्रीय योजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रांचीः राजधानी के रेडिसन ब्लू में आज केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ झारखण्ड राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं की राज्य सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज समीक्षा बैठक की।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जनजातीय विकास से जुड़े अधिकारियों का कार्य अन्य विभागों के अधिकारियों के कार्य से बिल्कुल अलग है। संविधान के अनुरूप जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा कैसे की जाए इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्यों में ट्राईबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक नियमित हो। टीआरआई अपने अनुसंधान का दायरा व्यापक करते हुए पॉलिसी इंटरवेंशन का कार्य करें।

इसके अलावे उन्होंने कहा कि टीआरआई अनुसंधान पर फोकस करते हुए योजनाएं बनाएं। केंद्र सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। जनजातीय मामलों से जुड़े सभी आंकड़ों का विश्लेषण करें। विशेषकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका पर फोकस करते हुए विकास में जहाँ कहीं भी रिक्तता रह गयी हो, उसपर विशेष रूप से अनुसंधान करते अपना सुझाव दे। इससे नीति निर्धारण करने में मदद मिलगी। राज्य सरकार अपने प्रस्ताव तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें अधिक से अधिक केंद्रीय आवंटन दिया जा सके।

इसके अलावे बैठक में विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर चल रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया। इसके अलावे संथाल परगना में व्यापक तौर पर की जा रही बरबट्टी की खेती और उनके मार्केट लिंकेज पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी। राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों के साथ नियमित रूप से उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। वहीँ, केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों ने विभाग के कार्यो की सराहना की।

बैठक में केंद्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय के संयुक्त सचिव सौरभ जैन, संयुक्त सचिव नवल जीत कपूर, निदेशक राजेंद्र कुमार, रूपक चौधरी, अनिल कुमार, राज्य सरकार से विभागीय सचिव हिमानी पांडे, ट्राईबल वेलफेयर कमिश्नर शिशिर कुमार सिन्हा, टीआरआई के निदेशक रणेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More