Koderma News: द आई स्कूल में धूमधाम से मना दीपावली पर्व, बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां

द आई स्कूल, कोडरमा में दीपावली समारोह के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लेते नन्हे-मुन्ने बच्चे।

कोडरमा: द आई स्कूल, कोडरमा में दीपावली के अवसर पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दीपावली की खुशियों और छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाया। इस दौरान बच्चों ने दीप सजावट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की निदेशक मधु कुमारी ने बच्चों को दीपावली एवं छठ महापर्व के महत्व से अवगत कराते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन श्वेता सरकार, शिक्षिका पूनम कुमारी, रीतू डे, अफशा तथा स्कूल कर्मी असगर एवं मनवा देवी की सराहनीय भूमिका रही।

कार्यक्रम में श्रेयांश, कृतिका, कृषु, नंदिनी, सक्षम राज, अन्वी राज, प्रभव उपाध्याय, अनिशा, मानवी, रमीशा, अनिका, लुकेश माली, रश्मिका, जस्मिका गुप्ता, विवान राज, आरांश, विराट, अधिराज, तक्ष, दुर्गेश, अयांश, अद्विका, शिवांगी, दिव्यांश, अंशिका, रुद्र एवं श्रेष्ठ शर्मा समेत अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More