Koderma News: सदर अस्पताल दिव्यांग बोर्ड के जांच शिविर में पहुंचे 15 मरीज, 4 के बने प्रमाण पत्र

कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा स्थित दिव्यांग बोर्ड में गुरुवार को आयोजित जांच शिविर में कुल 15 मरीजों की उपस्थिति हुई। जांच के बाद चार व्यक्तियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया, जिसमें सभी अस्थि दिव्यांग श्रेणी के थे। वहीं, मूक-बधिर श्रेणी के पांच लोगों को विस्तृत जांच के लिए एम्स, देवघर भेजा गया।
तीन लोगों को आईक्यू असेसमेंट के लिए रिनपास, कांके तथा एक व्यक्ति को दृष्टिबाधिता की जांच के लिए रिम्स, रांची भेजा गया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रमण कुमार, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमनाथ सिंह, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अनीश कुमार एवं कुणाल उपस्थित थे।

