Koderma News: बोलेरो और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल

कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत सूर्या होटल के समीप शनिवार सुबह बोलेरो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कद्रापडीह निवासी कुलदीप कुमार, चंद्रदेव कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी बाइक से तीन लोग सवार होकर तिलैया बाइपास जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो जाकर टक्कर मार देने से बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। जहां इलाज करके कुलदीप कुमार और रंजीत कुमार को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
