Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने अधिकारियों को दिए शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश

जन शिकायत निवारण दिवस में आम नागरिकों की समस्याएं सुनते कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता।

कोडरमा: समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जन शिकायत निवारण दिवस में मुख्य रूप से स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक की व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने, पारिश्रमिक भुगतान, सड़क किनारे अतिक्रमण, जमीन पर जबरन मकान निर्माण तथा जमीन के दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदनों सहित विभिन्न मामलों को लेकर नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिन मामलों में स्थल निरीक्षण अथवा अन्य विभागों के साथ समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More