Koderma News: ग्रिजली विद्यालय के छात्र कौशल गुप्ता ने सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता ब्रॉन्ज

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता का जश्न।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्र कौशल गुप्ता ने सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 के अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है।
देशभर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कौशल ने अपनी तकनीक, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफलता में उनके प्रशिक्षक दिलीप कुमार के मार्गदर्शन तथा नियमित अभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने कौशल को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करना भी सिखाते हैं। उन्होंने कौशल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से विद्यालय को गौरवान्वित करेगा।

इस उपलब्धि पर प्रशासक अशरफ खान तथा संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नियोगी, सुधांशु कुमार, कुमारी एकता, खेल समन्वयक प्रीतम हरि एवं सहायक खेल समन्वयक रिया कुमारी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने कौशल गुप्ता और उनके प्रशिक्षक दिलीप कुमार को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More