Koderma News: अनुशासन, साहस, नेतृत्व और जिम्मेदारी को जीवन में अपनाकर राष्ट्र के योग्य नागरिक बनें : कर्नल पारस लिम्बू

कोडरमा में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को संबोधित करते कर्नल पारस लिम्बू।

कोडरमा: बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XII) के नौवें दिन कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल पारस लिम्बू, कीर्ति चक्र ने उन्हें अनुशासन, साहस, नेतृत्व और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को जीवन में आत्मसात कर कैडेट्स राष्ट्र के योग्य नागरिक बन सकते हैं।

कर्नल पारस लिम्बू ने एएनओ और पीआई स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सैन्य प्रशिक्षण, नागरिक कक्षाओं और परेड के माध्यम से कैडेट्स के व्यक्तित्व निर्माण में सभी समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें ड्रिल और पलटन अटैक प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स शामिल रहे।

इसके बाद कैडेट्स को आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दो मंजिला इमारत से सुरक्षित निकासी का लाइव प्रदर्शन भी किया गया। कैडेट्स ने कौशल विकास से संबंधित कक्षाओं में भी भाग लिया। शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कैडेट्स ने नृत्य, संगीत और देशभक्ति नाटक की तैयारियां कीं।

शिविर के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें नृत्य, संगीत और देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा।

शिविर के सुचारू संचालन में उप शिविर कमांडर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. बिजेन्द्र कुशवाहा, लेफ्टिनेंट सी.के. दुबे, लेफ्टिनेंट राधिका, सूबेदार मेजर जीके चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्र, जीसीआई शिवानी शर्मा, सूबेदार सुमेमर सिंह, सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार जतरू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार सहित 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ, जेसीओ और एनसीओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यालय के प्रधान सहायक राजेश कुमार, सहायक रणधीर कुमार, सहायक सिद्धार्थ कुमार, सहायक दिग्विजय कुमार तथा एलडीसी सोहित कुमार सिंह ने भी सहयोग किया।

CATC-XII का आयोजन 15 से 24 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। शिविर में कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, कौशल विकास और चरित्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More