Koderma News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने झुमरी तिलैया में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला जलाते पार्टी नेता व कार्यकर्ता।

कोडरमा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप चौक, झुमरी तिलैया से हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के झंडा चौक पर पहुँचे और पुतला दहन किया।

“ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगी”, “मतदाता गहन पुनरीक्षण में छूटे हुए नाम को जोड़ना होगा”, “मतदाता गहन पुनरीक्षण में हो रही धांधली को बंद करो” जैसे नारे लगाते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे तथा पार्टी नेता शालिनी गुप्ता के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे तथा संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे तथा पार्टी नेता शालिनी गुप्ता ने कहा कि आज देश मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत सरकार ज्ञानेश कुमार की कारगुजारियों से त्रस्त है। पूरे देश में मतदाता गहन निरीक्षण को लेकर ज्ञानेश कुमार के ऊपर गुस्सा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा माँगती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दागी व्यक्ति को अब पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

जिला प्रवक्ता वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के ऊपर महाभियोग लाया जाना चाहिए ताकि इन्हें तत्काल हटाया जा सके। कार्यक्रम की समाप्ति केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में ज्ञानेश कुमार के कृत्य पर प्रकाश डालते हुए उन्हें तत्काल हटाने की माँग की। पुतला दहन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला समिति व प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से एक स्वर में दागी व्यक्ति ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाए जाने की माँग की।

मौके पर श्यामदेव यादव, रविन्द्र कुमार शांडिल्य, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा प्रसाद यादव, संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार, दीपक कुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद खलील, नंदकिशोर मेहता, संजय साजन, अब्दुल कुदुस, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, उमेश यादव, कामेश्वर भारती, गणेश राय, प्रदीप चौधरी, मोहम्मद सद्दाम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओणम प्रिया, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला तिवारी, सचिव गुड़िया देवी, पूजा देवी, धीरज कुमार, संजय कुमार, रामेश्वर यादव, गणेशा राम, संतोष साहू, बृजनंदन यादव, सहदेव यादव, भुनेश्वर साहू, मंटू वर्मा, दिलीप वर्मा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More