Koderma News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ जयनगर के सतड़िहा में जागरूकता अभियान

जयनगर के सतड़िहा में विरोध संगोष्ठी को संबोधित करते पूर्व विधायक।

कोडरमा: जिला अंतर्गत बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जयनगर प्रखंड के सतड़िहा और योगियाटिलहा पंचायत भवन में “खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026” के विरोध में आयोजित जागरूकता अभियान में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बरकट्ठा सह झामुमो केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य जानकी प्रसाद यादव शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि यह काला कानून झारखण्ड के विकास और जनहित के बिल्कुल खिलाफ है। माननीय उच्चतम न्यायालय की 9 जजों की खंडपीठ के ऐतिहासिक फैसले के बाद हमें रॉयल्टी शेष (Royalty Cess) की राशि मिलनी शुरू हुई थी, जिससे हर वित्तीय वर्ष में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की वसूली होती थी और राज्य में विकास की गति तेज थी। केंद्र सरकार द्वारा इस राशि को बंद किए जाने से झारखण्ड के गरीबों और यहां के विकास पर सीधा असर पड़ेगा।

उन्होनें पार्टीगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी माटी, खनिज और अधिकारों की रक्षा के लिए इस लड़ाई में एकजुट होने की अपील की। इस जागरूक संगोष्ठी में सतडीहा और योगियाटीलहा पंचायत के काफी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित होकर सबों ने कहा कि यदि यह काला कानून केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है, तो झारखण्ड की धरती से एक ढेला कोयला भी बाहर जाने नहीं दिया जाएगा। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पाण्डेय, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सहित भारी संख्या में झामुमो नेता, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित हुए।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More