Koderma News: जैन संत मुनि सुयश सागर जी के सानिध्य में मनाया गया क्षमावाणी महापर्व

क्षमावाणी पर्व पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते जैन संत मुनि सुयश सागर जी महाराज।

कोडरमा: जैन धर्म के लोगों ने आज क्षमावाणी महापर्व गुरुदेव जैन संत मुनि सुयश सागर जी के सानिध्य में जैन मंदिर में मनाया। आज के ही दिन पूरे भारतवर्ष में जैन संप्रदाय के लोग दशलक्षण के अंतिम दिन क्षमावाणी का पर्व मनाते हैं। और एक दूसरे से गले लग कर अपने द्वारा की गई गलतियों की माफी मांगते हैं। आज बड़ा जैन मंदिर के बगल प्रांगण में पूरे जैन समाज के महिला पुरुष बच्चे एकत्रित हुए और बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक यह पर्व मनाया समाज के समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द जैन काला, भंडारी सुनील जैन सेठी विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 के संयोजकगण ने सभी भक्तजनों और समाज के लोगों को क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दी। और हाथ जोड़कर गुरुदेव के सामने पूरे समाज से क्षमा याचना की।

जैन संत गुरुदेव सुयश सागर जी मुनीराज ने इस महान अवसर पर अपनी अमृतवाणी में भक्तजनों को कहा कि क्षमा वीरो का आभूषण है। क्षमा वीरों की शोभा है। मजबूत लोग ही क्षमा प्रदान करते हैं। आज पूरे विश्व को क्षमा धर्म अपनाने की आवश्यकता है। क्षमा धर्म के पालन से पूरे विश्व में शांति कायम की जा सकती है। मनुष्य गलतियों का पुतला है। गलती होना स्वाभाविक है। परंतु गलती होने पर क्षमा मांग लेना ही सर्वश्रेष्ठ कार्य है।

व्यक्ति को कभी भी क्रोध से नहीं जीता सकता है। क्षमा के द्वारा ही दुश्मन के मन को परिवर्तित किया जा सकता है। आज छोटी सी छोटी गलती पर भाई भाई का दुश्मन हो जाता है। लोग जीवन पर्यंत एक दूसरे का मुंह नहीं देखना चाहते हैं। परंतु क्षमा के द्वारा परिवार को टूटने से बचाया जा सकता है। पूरे विश्व को जैन धर्म का क्षमावाणी पर्व को विश्व मैत्री दिवस के रूप में अंगीकार करना चाहिए। तभी आपस में प्रेम वात्सल्य और शांति का माहौल कायम किया जा सकता है।

आज प्रातः रत्नत्रय धारी व्रतियों का सम्मान माला पहनाकर और सम्मान पत्र देकर जैन समाज के पदाधिकारियों ओर विरागोदय वर्षायोग समिति के संयोजकगण और ने किया। गुरुदेव ने अपना आशीर्वाद देते हुवे कहा कि रत्नत्रय व्रत से ही मुक्ति का मार्ग प्रसस्त होता है। ये व्रत कर मनुष्य अपने जीवन मे सम्यक्त्व को प्राप्त करने की शक्ति रखता है। ये व्रत सब व्रतों में बहुत कठिन और तप को धारण करने वाला है।

मेरा सभी को मंगल आशीर्वाद। विशेष रूप से हितांश जैन जो 10 वर्ष का होकर 3 दिनों का रत्नत्रय व्रत को धारण किया। संध्या में दशलक्षण में हुए कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 के सभी संयोजक ओर सह संयोजक को किशोर-आशा जैन पांड्या, आशा जैन पांड्या परिवार से उपहार स्वरूप गिफ्ट दिया गया। इसके बाद इटावा (उत्तरप्रदेश)से आई रचना दीदी का गोद भराई कार्यक्रम हुआ। जिसमें विशेष रूप से हनुमान जैन पाटनी, प्रवीण जैन पाटनी, खुशबू जैन पाटनी के अलावा समाज के सभी लोगो ने गोद भराई किया। सभी लोगों ने समाज के बीच क्षमा का भाव प्रदर्शित किया। पूरे आयोजन के दौरान जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More