Koderma News: गांधी जयंती पर जिला न्याय सदन में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), कोडरमा के तत्वावधान में गांधी जयंती पर व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में गांधी जयंती के पावन अवसर पर व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने जिला न्याय सदन में स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजन किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने कहा, “महात्मा गांधी एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर हमारे देश को आजादी दिलाई। उनका त्याग और तपस्या न केवल भारतवर्ष, बल्कि पूरे विश्व के लिए अतुलनीय एवं अनूठी मिसाल है। हम सबों को उनके जीवन-आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए। यही आज के दिवस की सार्थकता एवं उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार व स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उपस्थित सभी न्यायालय कर्मियों ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण किया।

मौके पर न्यायालय कर्मी रणजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार, आशीष कुमार सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार, राजकुमार चौधरी, कुमार संजय, सूर्यकांत संदीप, मनोज मिश्रा, तरुण कुमार, संजय सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, मो. नसीम, सुमित कुमार, पीएलवी पांडेय शेखर प्रसाद, रबिन्द्र कुमार, निक्की, किशोरी यादव, सौरभ कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More