Koderma News: भाजपा नेता एवं पूर्व बूथ अध्यक्ष प्रदीप भदानी का इलाज के दौरान रांची में निधन

स्व० प्रदीप भदानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता।

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी झुमरीतिलैया (उत्तरी) की नगर मंत्री रेखा भदानी के पति एवं पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष प्रदीप भदानी का रांची में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप भदानी का अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उनके निधन पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत प्रदीप भदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, बरकठ्ठा विधायक अमित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, डॉ. नरेश पंडित, नगर अध्यक्ष इंद्रदेव बर्णवाल, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, महादेव दास, देव नारायण मोदी, विशाल भदानी, लक्ष्मी बर्णवाल, सचिन कपसिमे, पप्पू भदानी, अंकित गुप्ता, अशोक वर्मा, अक्षय बर्णवाल, सुदीप्तो घोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रदीप भदानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदीप भदानी के निधन से परिवार के साथ-साथ संगठन को भी अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदीप भदानी का पार्टी एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा और उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं परिचितों ने एक साथी को खो दिया है। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More