Koderma News: चेकिंग के दौरान चेकपोस्ट पर युवक से 25 लाख नगद बरामद, पूछताछ जारी

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभिन्न चेक पोस्ट में सघन जाँच कर रही हैं. इसी बीच पुलिस ने कोडरमा की जवाहर घाटी चेक पोस्ट पर शुक्रवार को एक युवक के पास से 25 लाख कैश बरामद किए.

कोडरमा: विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभिन्न चेक पोस्ट में सघन जाँच कर रही हैं. इसी बीच पुलिस ने कोडरमा की जवाहर घाटी चेक पोस्ट पर शुक्रवार को एक युवक के पास से 25 लाख कैश बरामद किए. डीआईजी सुनील भास्कर ने बताया कि मजीद खान नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मजीद कोलकता से 25 लाख रुपये लेकर बिहार के नवादा जा रहा था. पुलिस ने जांच के दौरान युवक को रोका और नगद पैसा बरामद किया. इसके बाद त्वारित कार्रवाई करते हुए मामले की जानकारी कंट्रोल रूम और इनकम टैक्स विभाग को दी गई. चंदवारा थाना में पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है. 

लेखक के बारे में

By Arpana Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More