Koderma News: सतगावां में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल पांडेय के द्वारा ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यालय खोलकर शिक्षा का दीप जलाने का काम किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है.

कोडरमा: कोडरमा प्रखंड में शुक्रवार को खुट्टा पंचायत ग्राम मनोरथडीह में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी ब्यूटी कुमारी, समाजसेवी शिवचरण साव, दीपेश अग्रवाल के द्वारा विधि विधान पूर्वक फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया गया. 

इस अवसर पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल पांडेय के द्वारा ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यालय खोलकर शिक्षा का दीप जलाने का काम किया जा रहा है जो काफी सराहनीय है. उन्होंने पिछले दिनों सकरी नदी मैसरवा घाट में नहाने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से हुए से समलडीह के 14 वर्षीय सौरभ कुमार की मौत को लेकर उनके निवास स्थान पहुंचकर उनके परिजनों से मिल ढांढस बंधाया. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजय चौधरी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णकांत उर्फ फागुन लाल, राहुल कुमार, आकाश कुमार, सोनू साव, रतन साव, विजय चौधरी उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More