KODERMA NEWS: सड़क किनारे से पुलिस ने किया शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्षिप्त था वह इधर उधर पैदल घूम कर सड़क पर कचड़ा चुनने का काम किया करता था।
कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धागडीह मोड के समीप मंगलवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देख ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पर एसआई नरहरी सिंह मुंडा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी इकट्ठा की।
इस दौरान मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही तिलोकरी निवासी दीपक वर्णवाल (उम्र 35, पिता राधे वर्णवाल) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विक्षिप्त था वह इधर उधर पैदल घूम कर सड़क पर कचड़ा चुनने का काम किया करता था। इसी बीच वह घगडीह पहुंच गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से विक्षिप्त की मौत हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


