Koderma news: ग्रिजली विद्यालय में मलखंब का किया गया प्रदर्शन

मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में योग शिक्षक उमेश विश्वकर्मा के निर्देश में छात्रा पीहू की एकल योग प्रस्तुति एवं रोहण, आदित्या, लव, दिवाकर, शुभम, तेजस की समूह योग प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में मलखंब का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड में पहली बार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि पदम् उदय विश्वनााथ देशपाण्डेय, उनके शिष्य आकाश सिंह, साक्षी विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमें, सी0ई0ओ प्रकाश गुप्ता, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की उपनिदेशिका डॉ0 संजीता कुमारी, ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी, कोडरमा कबड्डी एसोसिएशन के सेक्रेटरी धर्मेन्द्र सिंह, प्रेसिडेन्ट संदीप कुमार सिन्हा, धनुष ट्रेनर विशाल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्जवलित कर किया।

मौके पर विशिष्ट अतिथि पदम् उदय विश्वनााथ देशपाण्डेय ने बताया कि मलखंब भारत का एक पारंपरिक खेल है। यह एक तरह का योग और जिमनास्टिक है जिसमें लकड़ी के खंभे या रस्सी पर कई करतब दिखाए जातें है। यह मध्य प्रदेश का राज्य खेल है। वहीं उनके शिष्य आकाश सिंह ने खंभे पर एवं साक्षी ने रस्सी पर इस खेल को प्रर्दशित कर ढेरों तालियाँ बटोरी। उन्होनें विद्यालय के छात्रों को भी खेल सिखाया।

मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में योग शिक्षक उमेश विश्वकर्मा के निर्देश में छात्रा पीहू की एकल योग प्रस्तुति एवं रोहण, आदित्या, लव, दिवाकर, शुभम, तेजस की समूह योग प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

विद्यालय के खेल प्रभारी तरून्नम खान, सौरभ पाठक, दिलीप कुमार, उमेश विश्वकर्मा, नेहा कुमारी, प्रीतम हरि, सुनील कुमार साव को सी.बी.एस.ई. द्वारा आयोजित जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट मागदर्शन के लिए पुरूस्कृत किया गया। ग्रिजली कालेज आफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देशन में राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 में कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रशिक्षु निरंजन कुमार के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय द्वारा दोनों को पुरूस्कृत किया गया।

मौके पर विशिष्ट अतिथि विश्वनााथ देशपाण्डेय को निदेशक अविनास सेठ एवं मनीष कपसीमे द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी सुनील कुमार साव, मनोज सिन्हा, प्रीतम हरि, अवेली वर्णवाल, अनुपमा पाठक, धर्मेन्द्र सिंह, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नश्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, छात्र प्रतीक नायक, आनंद शर्मा, प्राजंल, अंशुमन, सोनम पाण्डेय, रिद्धिमा, आरोही सहित समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही। धन्यवाद ज्ञापन मनीषा चन्द्रा ने किया

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More