Koderma news: मकर संक्रांति पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आयोजित किया चूड़ा दही कार्यक्रम, जुटे लोग

कोडरमा: स्थानीय सांसद सह भारत सरकार में महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने आवास चाराडीह में मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोकसभा के सभी सनातन धर्म प्रेमियों को अपने आवास पर महापर्व प्रसाद का आयोजन किया।  

लोकसभा क्षेत्र से लोग आज उनके आवास पर चूड़ा, दही ,खिचड़ी, तिलकुट, पकौड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, अनूप जोशी ने नमो पतंग कार्यक्रम के तहत पतंग भी उड़ाया और धूमधाम से मनाया। मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा की सूर्य नारायण के दक्षिणायन से उत्तरायण होने पर सारे शुभ कार्य और मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं शादी विवाह गृह प्रवेश आदि सभी कार्य आज से विधी विधान से शुरू होते हैं।  

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल,चतरा सांसद कालीचरण सिंह, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बरही विधायक मनोज यादव, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, जमुआ विधायक मंजु देवी, चतरा विधायक जनार्धन पासवान, मनोज भुईया,लक्ष्मण सिंह, रमेश हर्षधर,डॉ वीरेंद्र कुमार,प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी, रमेश सिंह,मयंक कुमार, महादेव दुबे, विवेकानंद सिंह, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, विजय यादव, राजकुमार यादव, चंद्रशेखर जोशी, अभिमन्यु प्रसाद, अशोक शर्मा, शेफाली गुप्ता, सुनील अग्रवाल, नरेंद्र पाल, हरि पंडित, अमर सिंह, वीरेंद्र मेहता, मुनिया देवी, जयप्रकाश वर्मा, अशोक यादव, भुनेश्वर पटेल, निरंजन राय, दिनेश यादव, डॉ नरेश पंडित, डॉ विकास चन्द्रा, देवनारायण मोदी, सुनील पंडित, महेश वर्मा, मुकेश राम, बालमुकुंद सिंह, सुनील यादव, सुरेन्द्र यादव, द्वारिका राणा, अजय पाण्डेय,राजकुमार यादव, संजय शर्मा, उदय सिंह, मनोज साव, नरेन्द्र जैन झांझरी,सुरेश झांझरी, महेश दारुका, संगीता शर्मा,अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, कैलाश चौधरी, कृष्णा ब्रहपुरिया, मनोज पिलानिया, सुरज मेहता, दिनेश सिंह, जुहीदास गुप्ता, अनीता देवी,सहित अन्य लोग मौजूद थे 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More