Koderma news: अनियंत्रित हाईवा पेड़ से टकराया, चालक घायल

कोडरमा: बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग पर परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय देवीपुर के समीप बीती रात लगभग 10 बजे एक अनियंत्रित हाईवा पेड़ से जा टकराया। जिसके बाद पेड़ को जड़ से कबाड़ते हुए हाईवा के परखचे निकल गया। जबकि हाईवा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। हाईवा चालक नशे में धुत था।
जानकारी अनुसार हाईवा नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी का बताया गया। वही हाईवा मालिक मोहन राणा ने बताया कि हमारा हाईवा इधर कैसे आ गया मुझे मालूम नहीं है। दुर्घटना की सूचना नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार तथा मरकच्चो थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा को दिया गया।
सूचना मिलते ही दोनो थाना प्रभारी व गस्ती कर रहे पीसीआर घटना स्थल पर पहुंचे और गाड़ी में फसे चालक को बाहर निकालते हुए उसे निजी क्लिनिक भेज दिए। हाईवा को जप्त करते हुए नवलशाही थाना परिसर लाया गया


