Koderma News: झुमरीतिलैया में तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का हुआ शुभारंभ

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि निर्वाचन के थीम पर यह तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न पब्लिशर और बुक सेलर के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं. पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के माध्यम से जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए संदेश दिया जा रहा है.

कोडरमा: विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा में एक अनोखी पहल की गई है. जिला प्रशासन कोडरमा (निर्वाचन शाखा) अंतर्गत स्वीप कोषांग के तहत झुमरीतिलैया स्थित ब्लॉक मैदान पर निर्वाचन थीम पर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का तीन दिवसीय मेला का आगाज किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने फीता काट कर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का उद्घाटन किया. तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा, व्यय प्रेक्षक सुरेन्द्र कुमार मीना, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीतीश कुमार निशांत व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि निर्वाचन के थीम पर यह तीन दिवसीय पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें विभिन्न पब्लिशर और बुक सेलर के द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं. पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव के माध्यम से जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए संदेश दिया जा रहा है. पुलिस प्रेक्षक सुधांशु वर्मा ने कहा कि पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन करना जिला प्रशासन कोडरमा की अच्छी पहल है.पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में प्रेस गैलरी, हेल्प डेस्क, अर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, अनुज्ञा बुक्स, झारखंड झरोखा, प्रिय साहित्य भवन, यश प्रकाशन, समय प्रकाशन, उड़ान पब्लिकेशन, शर्मा बुक सेंटर वाणी प्रकाशन, जय मां बुक सेंटर, बेकरी की मिठास बदलाव का एहसास वोट के साथ बुमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जयनगर, जेएसएलपीएस समेत अन्य स्टॉल लगायें गये हैं. 

इस दौरान 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए हस्ताक्षर बोर्ड पर हस्ताक्षर कर और सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर नैतिक मतदान करने का संदेश दिया गया. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम, जिला सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More