KODERMA NEWS: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में होली उत्सव का आयोजन, छात्र छात्राओं ने मनाया उत्सव
2-1024x614.jpg)
कोडरमा: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में होली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के संयोजक सुनील जैन एवं मेंटोर एकता जैन ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह सौहार्द, भाईचारे और भारतीय संस्कृति का प्रतीक भी है। साथ विद्यालय के सुपरवाइजर मुरारी सिंह इंचार्ज अभिषेक जैन ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखना है। हमें होली पर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में खुशहाली बनी रहे।
इस कार्यक्रम में जूनियर सुपरवाइजर सुप्रिया गौरव के होली पर्व के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है।
साथ ही छात्रों को होली से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं, जिसमें भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की कथा प्रमुख थी। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मौके पर , वसंत कुमार मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, कुनाल शर्मा, ऋतु जैन, सोनाली सिंह, सोनल जैन, ऋचा जैन, कोमल वर्णवाल, संजना सिंह, रितिका भगत, उजाला कुमारी, जूही सिंह, ममता जैन, चाँदनी कुमारी, प्रतीक्षा सिंह, सोनम कुमारी, सूरज प्रकाश, मयंक सिंह, शुभम दारूका, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे ।


