Koderma news: पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्यशाला का आयोजन

कोडरमा: अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड राँची एवं राज्य नोडल पदाधिकारी झारखण्ड के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय पदाधिकारीरियों द्वारा सिविल सर्जन सभागार में सिविल सर्जन डाॅ अनिल कुमार की उपस्थिति में ऑनलाईन वीडिया काॅफ्रेंस के माध्यम से पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से एक्ट की सुसंगत विभिन्न धाराओं की जानकारी दी गयी।

कार्यशाला में राज्य में गिरते लिंगानुपात के संबंध में बताया गया, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के द्वारा एक्ट के अनुपालन में क्या-क्या कार्यवाई की जानी चाहिए, के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। वहीं एक्ट के अंतर्गत संस्थानों में किये जाने वाले रिकाॅर्ड संधारण, मरीजों को उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधा के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। उक्त कार्यशाला में एक्ट से संबंधित जिला सलाहकार समिति, जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य, सभी निजी एवं सरकारी अल्ट्रासाउण्ड के चिकित्सक एवं संचालक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के सदस्य, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से लिंग चयन नहीं करने, एक चिकित्सक के द्वारा एक ही जिले में दो संस्थान से ज्यादा में अल्ट्रासाउण्ड नहीं करने, सभी गर्भवती महिलाओं का रिकाॅर्ड संधारण करने की हिदायत दी गयी।

मौके पर एसीएमओ सह डीएस डाॅ. रंजीत कुमार, डीटीओ डाॅ. रमण कुमार, डीएमओ डाॅ मनोज कुमार, डीआरसीएचओ डाॅ कुलदीप कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, डीपीसी पंकज कुमार, डीयूएचएम विनीत अग्निहोत्री आदि मौजूद थे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More