Koderma News: विस चुनाव को लेकर भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया की बैठक संपन्न

कोडरमा: कोडरमा विधायक नीरा यादव के आवास पर रविवार को भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया की बैठक संपन्न हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिपुरा से आए प्रभारी अरबिंदम देव, विवेक रंजन,हिमांशु उपस्थित थे और उन्होंने संबोधित किया. विवेक विकास ने सभा को संबोधित किया. मंच संचालन प्रेमांशु ने किया. सभा का समापन पप्पू मंडल ने किया. कार्यक्रम में अरबिंदम ने सोशल मीडिया में पोस्ट करने, संचालित करने के अनेकों टिप्स बताया.
नीरा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी से नहीं उलझने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करने एवं संयमित रह कर अपने क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को रखने की सलाह दी. मौके पर भाजपा महामंत्री विजय यादव, देवेंद्र कुमार, पप्पू मंडल, बिनोद कुमार, मुन्ना, संजीव यादव, शिवशंकर यादव, जितेंद्र कुमार रजक, प्रेमांशु कुमार, गौतम चंद्रवंशी, अविनाश गोयल, महेश यादव, पिंटू कश्यप, प्रदीप यादव, राजन चंद्रवंशी, जितेंद्र यादव, नवीन कुमार, अनूप कुमार, सोनू चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.


