Koderma News: विस चुनाव को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

8 कमरों में चल रहे 125 मतदान दल को पूरे दिन 10 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया. सभी को पीडीएमएस एप्प की जानकारी दी गई एवं डाउनलोड कराया गया. 

कोडरमा: कोडरमा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कोडरमा के आदेशानुसार विधानसभा चुनाव 2024 को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण उप विकास आयुक्त ऋतुराज के निदेशन में सम्पन्न हुआ. इस प्रशिक्षण का मॉनिटरिंग प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी DSE अजय कुमार एवं सहायक नोडल पदाधिकारी कृष्णमूर्ति प्रसाद तथा सन्नी दयाल शर्मा के द्वारा किया गया.

8 कमरों में चल रहे 125 मतदान दल को पूरे दिन 10 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया. प्रथम सत्र में सभी पोलिंग पार्टी को डमी प्रपत्र, पीठासीन की हस्तपुस्तिका एवं लिफाफे वितरित कर सभी फॉर्म पीपीटी के माध्यम से भरवाए गए एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर संतुष्ट किया गया. सभी को पीडीएमएस एप्प की जानकारी दी गई एवं डाउनलोड कराया गया. 

द्वितीय सत्र में मॉक पोल ईवीएम सीलिंग एवं संचालन के तरीकों को बताते हुए सभी पोलिंग पार्टी से हैंड्स ऑन प्रैक्टिस करवाए गए. उसके उपरांत वालंटियर्स के कार्य मतदान दिवस के दिन कतार प्रबंधन के बारे में बताया गया, साथ ही एक मिनट में दो वोट कराने की तकनीकी जानकारी दी गई. उसके बाद आई एलएमएस एप्प के द्वारा टेस्ट लिया गया. कक्षो में उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया एवं सभी को स्वतंत्र ,निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान कराने के आवश्यक तकनीक की जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षकों में सुदीप सहाय,अश्विनी तिवारी,चौरसिया मनोज,सत्यजीत हिमवान अनंत मिश्र,राजेश्वर पांडेय,दिलीप बर्णवाल संजय सुमन,,उमेश सिन्हा,रामचन्द्र ठाकुर आदि ने अलग अलग कमरों में प्रशिक्षण दिया. व्यवस्था में प्रेम नारायण मेहता,युगल कुमार आदि ने योगदान दिया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More