Koderma news: दिगंबर जैन विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

कोडरमा: श्री दिगंबर जैन विद्यालय पानी टंकी रोड, झुमरीतिलैया में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया इस समारोह का झंडा रोहण मुख्य अतिथि एवं झंडारोहण कर्त्ता समाज के उपमंत्री नरेंद्र झांझरी के कर कमलों से संपन्न हुआ। विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने बड़े ही रोचक ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह में देश भक्ति नृत्य एवं नाटक कर इस कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये, इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति एक्ट की अनेक अभिभावकों ने सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांझरी ने विद्यालय के सफल संचालन पर विद्यालय कमेटी की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा देश के नौजवानों को भावांजली प्रदान की। विद्यालय की सहसंयोजिका रीता सेठी ने इस कार्यक्रम को सफल बनने में सभी सहयोगियों के सहयोग की सराहना कर विद्यालय में पठन पाठन का कार्य और भी बेहत्तर हो इस पर जोर दिया और उन्होंने कहा जल्द ही वह दिन आयेगा जब विद्यालय जिला का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय वन कर समाज का नाम रोशन करेगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में तन्मना कुमारी, रितिका राज, कशिश कुमारी, पूजा कुमारी, गौरव कुमार, श्रेया कुमारी, ओम श्री, रिया कुमारी, सृष्टि कुमारी, मुस्कान कुमारी ने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रहा जिसके अन्तर्गत पूरा कार्यक्रम देखने वाले 5 अभिभावकों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से उपहार दिया गया। विद्यालय के सुपरवाइजर मुरारी सिंह, इंचार्ज अभिषेक जैन ने सभी को गंणतंत्र दिवस की शुभ कमानायें दी।
इस मौके पर जैन समाज से सुरेन्द्र काला (कोषाध्यक्ष), राज छाबड़ा (सह मंत्री), सुनील सेठी (भण्डार मंत्री), सुशील छाबड़ा (मार्ग निर्देशक), प्रदीपछाबड़ा (भू दातार), नरेश छाबड़ा (भू दातार), राजीव छाबड़ा (अध्यक्ष जैन युवक समिति), सुमित सेठी (मंत्री जैन युवक समिति), सुनील छाबड़ा (संयोजक विद्यालय कमेटी), पियूष काशलीवाल (सह संयोजक विद्यालय कमेटी), किरण सेठी (सह संयोजक विद्यालय कमेटी), ईशान काशलीवाल (सह संयोजक विद्यालय कमेटी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकायें सुप्रिया गौरव, वसंत कुमार मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, कुनाल शर्मा, ऋतु जैन, सोनाली सिंह, सोनल जैन, ऋचा जैन, कोमल वर्णवाल, पूजा कुमारी, सोनल कुमारी, संजना सिंह, रितिका भगत, उजाला कुमारी, जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, चाँदनी कुमारी, प्रतीक्षा सिंह, सूरज प्रकाश, राहुल कुमार, सतीश सिन्हा, रोहित भाटिया, मयंक सिंह, शुभम दारूका, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।


