Koderma news: मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

वही कार्यक्रम में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद हुए लोगों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का अहद लिया गया।

कोडरमा: मदरसा कासमिया खादिमूल उलूम असनाबाद कोडरमा में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर मौलाना अख्तर ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद कारी अब्दुल रऊफ, मौलाना शमीम, कारी मुआज, हाफिज अब्दुल्ला, मास्टर मसूद व अन्य शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी।

इसके बाद बच्चों के द्वारा तराना, अंग्रेजी, उर्दू, हिन्दी में स्पीच प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में  मदरसा की उपलब्धियों पर मौलाना अख्तर ने प्रकाश डाला और अन्य वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे सशक्त और समृद्ध संविधान है। यह हमें एकता, समानता और अखंडता का संदेश देता है और हमारे अधिकारों की रक्षा भी करता है। कार्यक्रम का संचालन जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती सरफराज ने किया। आभार प्रकट मास्टर मुस्तफा आलम ने किया।

वही कार्यक्रम में विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद हुए लोगों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का अहद लिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर आधारित एक से बढ़कर एक तराने प्रस्तुत कर लोगों के दिलों को भाईचारा व एकता के जज्बा से उत्प्रोत कर दिया। मौके पर कारी तौहीद आलम, मो. सफीक , मो.इफ्तेखार , मो. मुस्लिम , मो. अमजद, सदरुल हुदा, सैफ अली,मो. हिदायत, गुलाम सरवर, मो. रियाज सहित सभी शिक्षक और अभीभावक मौजूद थे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More