Koderma news: जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य जांच शिविर का भी किया गया आयोजन

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के के अध्यक्ष सब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  के निर्देशानुसार  रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में  मंडल कारा कोडरमा में  लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया। डालसा के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि गरीबों- असहायों की मदद के लिए डालसा हमेंशा  ततपर है। आप सभी अपने आचरण और  व्यवहार  में सुधार करें । राजेंद्र मंडल ने   कहा कि आप  यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने का प्रण ले। वही अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि  निर्धन एवं असहाय बंदियों की मदद के लिए डीएलएसए के अधिवक्ता  पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे है ।

वही शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी  दी गई ।  जिस बंदी का  केस पैरवी हेतु कोई भी  अधिवक्ता नहीं थे , वैसे बंदियों को बंदी आवेदन भेजने को कहा गया। वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है और वह अपना अपील  उच्च  न्यायलय में दाखिल करने में असमर्थ है, या नहीं कर सके है , वैसे  बंदियों से संबंधित भी जानकारी ली गई।  मौके पर सहायक जेल अधीक्षक अभिषेक कुमार सिंह एवं न्यायालय कर्मी रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। इस दौरान बंदीयो का स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मौके पर सुनील कुमार के अलावे अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More