Koderma News: नीरा यादव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा के समर्थन में मांगे वोट

जनसंपर्क अभियान में लोगों में उत्साह देखा गया और अन्य समुदाय के लोगों में भी नीरा यादव के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया.

कोडरमा: पूर्व विधायक डॉ. नीरा यादव ने मिटको कॉलोनी, भंडरवा, झलपो में जन संपर्क किया. उन्होंने अपने पक्ष में एवं भाजपा के पक्ष में ईवीएम मशीन के एक नंबर बटन कमल फूल छाप पर बटन दबाकर जिताने का लोगों से आग्रह किया. जन संपर्क अभियान में नीरा यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र को सुनाया, आगे के समय काल में कराए जाने वाले वादे को बताया. 

जनसंपर्क अभियान में लोगों में उत्साह देखा गया और अन्य समुदाय के लोगों में भी नीरा यादव के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया. लोगों ने नीरा यादव को माला पहना कर स्वागत किया और उन्हें वोट देने को लेकर आश्वस्त किया. नीरा यादव ने अपने किए कार्यों को गिनाया बताया और आगे सेवा का अवसर मिलने पर बचे शेष कार्य को करने का वादा किया. लोगों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते देखा गया और उपस्थित सैकड़ों लोगों ने निरा यादव जिंदाबाद के जयकारे लगाए.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More