Koderma News: अनियंत्रित मोटरसाइकिल के पुल से गिरने से एक की मौत, दो घायल

तीनों घर से निकलकर कहीं जाने निकले थे. इसी दौरान अकतो नदी के समीप जैसे पहुंचे, बाईक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खेत में जा गिरी.
कोडरमा: जयनगर थाना अंतर्गत कोडरमा कोवाड़ सड़क स्थित अकतो नदी पुल पर से बाईक सवार तीन लोग गिर गए, जिनमें एक युवक की मौत हो गई. घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान अशोक रजवार (उम्र-26 वर्ष, पिता-लखन रजवार) के रूप मे हुई है. वहीं घायलों की पहचान कारु रजवार एवं सुदन रजवार के रूप मे हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में तीनों घर से निकलकर कहीं जाने निकले थे. इसी दौरान अकतो नदी के समीप जैसे पहुंचे, बाईक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खेत में जा गिरी. जिसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दोनों घायलों का इलाज जारी है. मृतक को एक पुत्र एवं एक पुत्री है.


