Koderma news: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कोडरमा मण्डल कारा का किया निरीक्षण

कोडरमा: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कोडरमा मण्डल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के साथ-साथ जेल कर्मियों के लिए बने स्टॉप क्वार्टर का भी जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जेल आईजी ने पाया कि कैदियों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके लिए जेल परिसर के अंदर ही एक कैंप अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जहां 24 घंटे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी के अलावे जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने मण्डल कारा में बने वॉच टावर और मुलाकाती पंजी का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी अनुदीप सिंह के अलावे जेल अधीक्षक और जेलर भी मौजूद थे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि मंडल कारा के विस्तारीकरण और बदलाव के लिए 30 एकड़ भूभाग की जरूरत है, लेकिन कोडरमा मंडल कारा के पास इतनी जमीन उपलब्ध नहीं है, ऐसे में जरूरी सुविधाओं को छोटे स्वरूप में ही जेल परिसर के अंदर ही मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कुछ बंदियो ने समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया, जिसपर आईजी ने जल्द ही समाधान करने की बात कही और यहां रहने वाले जेल कर्मियों के लिए उचित संसाधन भी उपलब्ध कराए जाने का वादा किया


