Koderma News: ग्रिजली विद्यालय को स्टार एवार्ड एजुकेशन अवार्ड 2024 का मुंबई में मिला सम्मान 

यह अवार्ड देश भर के शिक्षण संस्थाओं को गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए दी जाती है. इस अवार्ड को विद्यालय के सीओओ तनिष्क सेठ ने ग्रहण किया.

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय को स्टार एजुकेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है. मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिला के सर्वाधिक बेहतर विद्यालय के रूप में ग्रिजली विद्यालय को यह सम्मान मिला है. इस अवार्ड को विद्यालय के सीओओ तनिष्क सेठ ने प्राप्त किया है. यह अवार्ड देश भर के शिक्षण संस्थाओं को गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए दी जाती है.

Koderma News: ग्रिजली विद्यालय को स्टार एवार्ड एजुकेशन अवार्ड 2024 का मिला सम्मान
ग्रिजली विद्यालय को प्राप्त स्टार एजुकेशन अवार्ड.

विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसिमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र चौधरी, बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी सहित सभी शिक्षको ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव  का क्षण है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More