Koderma News: उपायुक्त ने किया मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक सुविधा व व्यवस्था उपलब्ध करायें.

कोडरमा: झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 23 नवंबर 2024 को मतगणना होनी है. कोडरमा जिला मुख्यालय के समीप स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया. 19 कोडरमा विधानसभा के लिए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं मतगणना को लेकर स्थल पर की गयी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली  उन्होंने मतगणना हॉल में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने एवं आवश्यकतानुरूप बैरिकेडिंग किए जाने, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने सहित अन्य सुविधा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. 

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करते हुए मतगणना केंद्र पर आवश्यक सुविधा व व्यवस्था उपलब्ध करायें. मतगणना कर्मियों, काउंटिंग एजेंट, उम्मीदवार, लेबर, ऑफिसर आदि के आवागमन हेतु अलग-अलग बेरिकेडिंग करने, साथ ही मतगणना के दिन कार्यरत कर्मियों के लिए फूड पैकेट, पीने का पानी, ईवीएम मशीन सील करने की व्यवस्था आदि को समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को समय से पूर्ण कर लेने की बात कही.  इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी  प्रिंस गोडविन कुजूर मौजूद रहे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More