कोडरमा: झील रेस्टोरेंट परिसर को आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया जाएगा: मेघा भारद्वाज

झील रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले संवेदक के द्वारा इस परिसर में अनैतिक देह व्यापार कराने का मामला पकड़ा गया था, जिसके  बाद उस संचालक का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया था और झील रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया था

कोडरमा: तिलैया डैम और एनएच 20 से सटे झील रेस्टोरेंट का कायाकल्प किया जाएगा और डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में कई एकड़ में फैले झील रेस्टोरेंट के पूरे परिसर को सजाया संवारा जाएगा। झारखंड राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से रांची पटना एनएच 20 से सटे इस झील रेस्टोरेंट का संचालन किया जाता था, जहां खाने पीने के लिए रेस्टोरेंट के अलावे यहां रहने का भी इंतजाम था, लेकिन पिछले 1 साल से यह झील रेस्टोरेंट बंद था। 

पूर्व में झील रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले संवेदक के द्वारा इस परिसर में अनैतिक देह व्यापार कराने का मामला पकड़ा गया था, जिसके  बाद उस संचालक का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया था और झील रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया था, लेकिन पर्यटन के मद्देनजर इस परिसर को फिर से खोला जाएगा और तकरीबन 80 करोड़ की लागत से इस पूरे परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का मुआयना किया और इस परिसर के कायाकल्प के लिए 15 दिनों के अंदर डीपीआर तैयार करने का निर्देश दिया है। 

कायाकल्प के साथ इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस करते हुए यहां पार्क और शादी समारोह आयोजित करने की व्यवस्था भी की जाएगी,  साथ ही पतरातु रिसोर्ट के तौर पर इसे तैयार किया जाएगा। जिस जगह पर यह झील रेस्टोरेंट स्थापित है उसके एक तरफ तिलैया डैम का प्राकृतिक नजारा है तो दूसरी तरफ यह एनएच 20 से बिल्कुल सटा हुआ है। साल भर पहले भी यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता था। 

तिलैया डैम की प्रकृति वादियो के बीच सनसेट और सनराइज का नजारा देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ती थी। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से इस पूरे परिसर को तैयार किया जाएगा। खाने-पीने और रहने से लेकर लोगों के सैर सपाटे का भी तमाम इंतजाम इस परिसर में किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आकर इसका लुफ्त उठा सके।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More