केशव महतो कमलेश ने अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर बढ़ाया उनका हौसला

देवघर: मीना बाजार सब्जी मंडी में आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचकर अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात किऔर स्थल का निरीक्षण के बाद दुकानदार संघ के अध्यक्ष संतोष शाह एवं अन्य दुकानदारों से वस्तु स्थिति की जानकारी ली, और राज्य सरकार से अग्निपीडित दुकानदारों को तत्काल राहत एवं मुआवजा प्रदान करते हुए दुकान उपलब्ध कराने की मांग किया।
मालूम हो कि मीना बाजार सब्जी मंडी, देवघर में 13 जनवरी को 02 एवं 17 जनवरी को 33 दुकानों में आग लग गई थी, जिसमें करोड़ों का समान जल कर नष्ट हो गया था। निरीक्षण के वक्त मीडिया विभाग चेयरमैन सतीश पौल मुजनी, हिन्दू न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, संजय मुननम, जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश,शानतानु मिश्रा, ईश्वर आनन्द, सुल्तान अहमद और कांग्रेस नेतागण शामिल हु


