JMM ने जारी की दूसरी लिस्ट, महुआ माजी रांची से होंगी उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट में महुआ माजी का नाम शामिल है. वह रांची से चुनाव लड़ेंगी. महुआ माजी कल (गुरुवार) रांची से नामांकन दाखिल करेंगी.

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जारी लिस्ट में महुआ माजी का नाम शामिल है. वह रांची से चुनाव लड़ेंगी. महुआ माजी कल (गुरुवार) रांची से नामांकन दाखिल करेंगी.

बता दें कि झामुमो ने मंगलवार की देर रात प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की. जिसके अनुसार, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से चुनाव लड़ेंगे. उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय से चुनाव लड़ेंगी. 

हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन दुमका से चुनाव लड़ेंगे. लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि, सरायकेला, रांची, विशुनपुर, जामा, गोमिया, सिसई और चक्रधरपुर विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम को झामुमो ने अभी होल्ड पर रखा है जिसकी घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है.

देखें लिस्ट.

 

JMM 2ND LIST

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More